कांग्रेसी नेता की गाड़ी पर एसिड फैंका, धुआं उठते ही सीट पर रखा बैग लेकर भागा लुटेरा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Oct, 2019 09:35 AM

attempted robbery by throwing acid on congress leader s car

थाना गेट हकीमा से कुछ दूरी पर जा रहे कांग्रेसी नेता वरिन्द्र सहदेव की कार पर एसिड फैंक अज्ञात लुटेरों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया।

अमृतसर(संजीव): थाना गेट हकीमा से कुछ दूरी पर जा रहे कांग्रेसी नेता वरिन्द्र सहदेव की कार पर एसिड फैंक अज्ञात लुटेरों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया। इस दौरान एक लुटेरा गाड़ी में पड़ा बैग निकाल फरार हो गया, जबकि उसे देख रही पब्लिक ने जब उसका पीछा किया तो वह उसे सड़क पर फैंक अपने साथी के साथ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

फ्लैश बैक : कांग्रेसी नेता वरिन्द्र सहदेव ने बताया कि वह सुबह 11 बजे के करीब घर से अपनी कार नंबर पी.बी.02 सी.जी. 9100 पर सवार हो काम के लिए निकला। जैसे ही वह थाना गेट हकीमा के पास पहुंचा तो इतने में एक युवक ने उसकी कार के बोनट पर एसिड फैंका जिससे धुंआ उठने लगा और उसकी गंध से उसकी हालत बिगड़ गई, जैसे ही वह कार से उतर बोनट को देखने लगा तो इतने में लुटेरों के तीसरे साथी ने पीछे से कार का दरवाजा खोला और उसमें पड़ा बैग लेकर फरार हो गया। जिसमें उसके बैंक के ए.टी.एम. व जरूरी दस्तावेज थे। लुटेरे को बैग लेकर भागता देख पब्लिक ने शोर मचा दिया, जिस पर डर कर बैग सड़क पर फैंक गया और अपने साथी के साथ फरार हो गया। 

लुटेरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं : सुखबीर सिंह
थाना गेट हकीमा के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!