Gurdaspur: आढ़ती के घर पेट्रोल बम से हमला, चलाईं गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 25 Aug, 2026 01:34 PM

attacked with petrol bomb

श्री हरगोबिंदपुर के अधीन आते गांव रंगड़ नंगल में बीती रात मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा आढ़ती के घर पर पेट्रोल बम फेंकने और गोलियां चलाने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (हरमन): श्री हरगोबिंदपुर के अधीन आते गांव रंगड़ नंगल में बीती रात मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा आढ़ती के घर पर पेट्रोल बम फेंकने और गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। घटना के समय घर का मालिक गुरजीत सिंह अपने बच्चों के पास विदेश गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी रंगड़ नंगल आढ़त का कारोबार करता है। घर में काम करने वाले व्यक्ति के अनुसार रात करीब 1 बजे बटाला-जालंधर रोड की तरफ से अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके साथ ही गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी। सूचना मिलने पर थाना रंगड़ नंगल की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिता की तरफ से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने कोठी पर पेट्रोल बम फेंका और दो फायर करने के बाद महिता की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी अम्मो नंगल में शाम के समय दो मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा एक करियाना स्टोर पर गोलियां चलाई गई थीं। उस मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!