पंजाब में फिर बड़ा हादसा, तीन घरों में छाया मातम

Edited By Urmila,Updated: 18 Jun, 2024 11:15 AM

another big accident in punjab mourning in three houses

थाना तलवंडी चौधरी के अधीन गांव अमरकोट में एक भयानक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 युवक घायल हो गए।

सुल्तानपुर लोधी: थाना तलवंडी चौधरी के अधीन गांव अमरकोट में एक भयानक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 युवक घायल हो गए। हादसे के बाद युवकों पास ही सी.एच.सी. टिब्बा लाया गया. जहां मौजूद डॉक्टर ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया और घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। एस.एच.ओ. राजिंदर सिंह ने बताया कि स्कूटर और मोटरसाइकिल की टक्कर से यह बड़ा हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह, चांद पुत्र दर्शन निवासी तलवंडी चौधरी और साहिल पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बिधिपुर के रूप में हुई है।

घायल युवकों में आकाशदीप पुत्र महावी, रमनदीप पुत्र शिंदर पाल और लवप्रीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी बिधिपुर के तौर पर हुई है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एस.एच.ओ. राजिंदर सिंह ने कहा कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!