डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपी काबू, 2 पिस्तौल व मैगजीन बरामद

Edited By Kalash,Updated: 20 Aug, 2026 05:45 PM

accuses arrest planning for robbery

पुलिस ने 6 आरोपियों को उस समय काबू करने में सफलता प्राप्त की जब वह बड़ी डकैती करने की योजना बना रहे थे।

गुरदासपुर (विनोद, गोराया): जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने 6 आरोपियों को उस समय काबू करने में सफलता प्राप्त की जब वह बड़ी डकैती करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों से दो पिस्तौल, दो मैगजीन तथा 9 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंधी गुरदासपुर में एस.एस.पी. कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एस.पी. हैड क्वाटर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पनियाड़ अनाज मंडी में बने शैड़ के पास एक कार नंबर एच.पी.-54 बी-3888 में हथियारों के साथ बैठे आरोपी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। इस पर डी.एस.पी.रजिन्द्र मिन्हास की अगवाई में पुलिस पार्टी ने तुरंत कारवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे आरोपियों पर काबू पाया। आरोपियों से मौके पर से ही दो पिस्तौल, दो मैंगजीन तथा 9 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

PunjabKesari

आरोपियों की पहचान दीपक मल्होत्रा उर्फ सौरव पुत्र प्रेम नाथ निवासी ढाकी रोड़ पठानकोट,शेरप्रीत सिंह उर्फ गुलाबा पुत्र अवतार सिंह निवासी दशमेश नगर अमृतसर, पंकज शर्मा उर्फ काका पुत्र विजय कुमार निवासी दीनानगर,राहुल कुमार उर्फ झोटा पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव हैबत पिंडी, साहिल सैनी पुत्र जसविन्द्र पाल निवासी गांव जगू जागीर तथा सोनी उर्फ राजा पुत्र कश्मीर मसीह निवासी  नवां पिंड बहादुर के रूप में हुई।

एस.पी. मनोज कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई कई केस दर्ज है। उन्होने बताया कि आरोपी दीपक मल्होत्रा के खिलाफ 5 केस, शेरप्रीत के खिलाफ 8, पकंज शर्मा के खिलाफ 1 केस, राहुल कुमार के खिलाफ 10 केस, साहिल सैनी के खिलाफ 5 केस तथा आरोपी सन्नी के खिलाफ 2 केस दर्ज है। सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर सख्ती से पूछताश करने पर कई केसों के हल होने की सम्भावना है। इस मौके पर डी.एस.पी.रजिन्द्र मिन्हास व अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!