पंजाब पुलिस की गिरफ्त से भागा आरोपी, कर्मचारियों पर गिरी गाज

Edited By Kalash,Updated: 13 Nov, 2024 04:18 PM

accused run from police custody

अदालत द्वारा लवप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गोखुवाल थाना सिविल लाइन बटाला को सेंट्रल जेल गुरदासपुर भेजने का आदेश दिया गया था।

गुरदासपुर : केंद्रीय जेल गुरदासपुर के बाहर से पुलिसकर्मियों की हथकड़ी से हाथ निकाल कर भागने वाले एक आरोपी को सिटी पुलिस गुरदासपुर ने कुछ ही घंटों में काबू कर इस मामले में आरोपी के अलावा एक ए.एस.आई. और सीनियर कांस्टेबल के खिलाफ धारा 261, 265 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है।   

इस संबंध में ए.एस.आई. हरजिंदर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. पलविंदर सिंह पुत्र अजायब सिंह निवासी गांव शंकरपुरा थाना सदर बटाला हाल थाना रंगड़ नंगल पुलिस जिला बटाला ने बताया कि गुरदासपुर अदालत द्वारा लवप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गोखुवाल थाना सिविल लाइन बटाला को सेंट्रल जेल गुरदासपुर भेजने का आदेश दिया गया था। इसलिए थाने से पुलिस पार्टी भेजी गई। हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसे जेल में दाखिल करवाने के लिए ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह और सीनियर कांस्टेबल गुरशरणजीत सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। इस पर दोनों आरोपी लवप्रीत सिंह को सेंट्रल जेल गुरदासपुर में बंद करवाने के लिए ले गए। जब आरोपी लवप्रीत सिंह को जेल के मेन गेट के सामने लेकर आए तो इस दौरान आरोपी जेल के मेन गेट के सामने फोटोस्टेट की दुकान के बाहर हथकड़ी से अपना हाथ निकाल कर भाग गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी लवप्रीत सिंह के अलावा ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह और सीनियर कांस्टेबल गुरशरणजीत सिंह निवासी थाना रंगल नंगल बटाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में फरार आरोपी लवप्रीत सिंह को पुलिस पार्टी ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!