राहतभरी खबर: होशियारपुर में 78 कोरोना मरीज़ों ने जीती जंग, स्वस्थ हो लौटे घर

Edited By Tania pathak,Updated: 16 May, 2020 10:36 AM

78 corona patients won battle in hoshiarpur

इनको ज़िला प्रशासन की तरफ से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं  देते हुए घरों के लिए रवाना कर दिया गया है...

होशियारपुर /दसूहा,(घूमने, झावर): होशियारपुर से एक अच्छी ख़बर आई है कि सरकारी अस्पताल होशियारपुर और दसूहा में उपचारधीन  78 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों ने कोरोना ख़िलाफ़ जंग जीत ली है और इनको ज़िला प्रशासन की तरफ से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं  देते हुए घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।
डिप्टी कमिशनर अपनीत ने बताया कि सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाख़िल 48 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को ठीक होने पर घरों के लिए रवाना किया गया है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल दसूहा से 30 व्यक्तियों को आज घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। जानकारी अनुसार ठीक हुए उक्त व्यक्तियों समेत अब तक 85 व्यक्तियों ने कोरोना खिलाफ जीत हासिल की है। डीसी ने बताया कि  जिले में अब तक 93 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिन में से पहले ही 7 व्यक्ति पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और आज डिसचार्ज किए 78 व्यक्तियों के इलावा अब 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ अस्पताल में ही दाख़िल हैं। उन्होंने ने बताया कि अब तक 4 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!