कैदी से 65 गोलियां तथा पाऊडर बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2018 04:02 PM

65 pills and powder recovered from prisoner

केन्द्रीय जेल गुरदासपुर में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी से उस समय नशा पूॢत में काम आने वाली 65 गोलियां व कुछ नशीला पाऊडर बरामद हुआ जब वह मुलाकात के कमरे से अपने भतीजे जसकरनदीप सिंह पुत्र गुरविन्द्र सिंह निवासी खोखर से मुलाकात कर वापिस बैरक में आ...

गुरदासपुर (विनोद): केन्द्रीय जेल गुरदासपुर में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी से उस समय नशा पूॢत में काम आने वाली 65 गोलियां व कुछ नशीला पाऊडर बरामद हुआ जब वह मुलाकात के कमरे से अपने भतीजे जसकरनदीप सिंह पुत्र गुरविन्द्र सिंह निवासी खोखर से मुलाकात कर वापिस बैरक में आ रहा था।

केन्द्रीय जेल गुरदासपुर के जेल सुपरिंटैंडैंट करणजीत सिंह ने बताया कि दोषी नरेन्द्र सिंह उर्फ टिक्का को फतेहगढ़ चूडिय़ां पुलिस ने 22-6-2004 को हत्या, मारपीट व शस्त्र एक्ट के अधीन गिरफ्तार किया था, अदालत ने आरोपी को दोषी मान कर उम्र कैद की सजा सुना रखी है। 

दोषी की उसके भतीजे जसकरनदीप सिंह ने मुलाकात लिखवाई हुई थी तथा आज जब आरोपी कैदी अपने भतीजे से मुलाकात वाले कमरे से मुलाकात कर वापिस बैरक में जा रहा था तो उसकी तलाशी लेने पर उससे 65 कैप्सूल पारवान स्पास के तथा नशीला पाऊडर बरामद हुआ। इस संबंधी सिटी पुलिस को अगली कार्रवाई के लिए लिख कर भेजा गया है।

पुलिस स्टेशन इंचार्ज, शाम लाल ने बताया कि केन्द्रीय जेल गुरदासपुर से मिले शिकायत पत्र के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा जेल एक्ट-42 के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।      
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!