14 वर्षीय बच्चे की हादसे में हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2020 04:22 PM

14 year old child died in an accident

जानकारी देते हुए मृतक आकाशदीप सिंह के पिता मनमोहन सिंह ने बताया कि उसका बेटा अपनी साइकिल पर घर......

फाजिल्का: शुक्रवार को एक 14 वर्षीय लड़के की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था। 

जानकारी देते हुए मृतक आकाशदीप सिंह के पिता मनमोहन सिंह ने बताया कि उसका बेटा अपनी साइकिल पर घर वापिस आ रहा था कि रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने अचानक बिना देखे ट्रैक्टर-ट्राली मोड़ दी जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को अस्पताल ले जाने की बजाय आरोपी वहां से फरार हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत उसको अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अगर उसे समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इस घटना के बाद मृतक के माता, पिता, दादा और दादी का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!