पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, गोलियों सहित 1 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 21 Jul, 2022 10:55 AM

police got success 1 arrested with bullets

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त दौरान संदिग्ध लोगों की तलाश में नवांशहर के करियाम रोड पर स्थित दाना मंडी में मौजूद थी कि नवांशहर की ओर से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकडा प्लास्टिक का लिफाफा सड़क के किनारे फैंक दिया।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवक को काबू करके जब पडताल की तो लिफाफे से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 60 गोलियां बरामद हुई। गिरफतार युवक की पहचान संदीप कुमार निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!