रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Jan, 2021 10:38 AM

railways took big decision of e catering

यह केंद्र और राज्य सरकार तथा उनके अधीन अन्य अधिकृत एजेंसियों द्वारा......

जैतो(रघुनंदन पराशर): रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान में बताया कि भारतीय रेलवे ने चयनित रेलवे स्टेशनों पर ई-कैटरिंग सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। यह केंद्र और राज्य सरकार तथा उनके अधीन अन्य अधिकृत एजेंसियों द्वारा जारी स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के अधीन होगा।

बता दें कि आई.आर.सी.टी.सी. ने रेलवे बोर्ड को चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर ई-कैटरिंग की बहाली के लिए लिखा था। आई.आर.सी.टी.सी. को अब स्थिति की समीक्षा करनी होगी और कर्मचारियों की व्यवहार्यता, उनकी उपलब्धता और स्थानीय प्रतिबंधों के आधार पर ई-कैटरिंग सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति देनी होगी।
ई-कैटरिंग सेवाओं को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए बंद कर दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!