मातम में बदली खुशियां, बेटी की डोली विदा कर लौट रहे पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

Edited By swetha,Updated: 07 Dec, 2019 02:11 PM

1 died and 3 injure in accident

कपूरथला-जालंधर मार्ग पर गांव धालीवाल दोनां कालोनी के नजदीक बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई, जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

कपूरथला(महाजन): कपूरथला-जालंधर मार्ग पर गांव धालीवाल दोनां कालोनी के नजदीक बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई, जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने कार से निकाल कर कपूरथला के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। 

जानकारी के अनुसार गांव मुरार नजदीक हमीरा निवासी अमरजीत कुमार अपनी बेटी की शादी करने के लिए कपूरथला के रमाडा होटल में आया था। बेटी की विदाई करने के बाद आल्टो कार द्वारा अपने गांव मुरार लौट रहा था। कार चालक सड़क क्रास करने लगा, तो सामने से निजी कंपनी की बस आ गई। बस से बचने के प्रयास में वह कार से संतुलन खो बैठा, बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में लड़की के पिता अमरजीत की मौत हो गई, जबकि कार चालक जसविन्दर सिंह पुत्र प्रगन सिंह, पीछे बैठे पिता जयदीप कुमार उसकी 5 वर्षीय बेटी कृतिका बुरी तरह से घायल हो गए। घायल जयदीप व जसविन्दर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है जबकि बुरी तरह से घायल कृतिका को निजी अस्पताल ले जाया गया है।  मृतक के परिजनों व घायलों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के 2 घंटे 20 मिनट के बाद पुलिस घायलों के बयान लेने पहुंची।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!