दहेज प्रताड़ना के आरोप, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2023 11:44 AM

allegations of dowry harassment case registered against 2

थाना बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

होशियारपुर : थाना बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लिखाई शिकायत में रीना रानी पुत्री लश्कर सिंह निवासी बैंसतानी थाना बुल्लोवाल ने बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2012 को संदीप कुमार पुत्र अजीत राम निवासी अजड़ाम के साथ हुई थी।

शादी के बाद ही उसका पति तथा सास कम दहेज लाने के लिए उसको परेशान करने लगे। विवाह के बाद उसका पति विदेश चला गया था तथा उसको कोई खर्चा नहीं भेजता था। विवाह से 5 साल बाद उसके घर एक लड़की का जन्म हुआ। इस पर उसकी सास ने लड़का ना होने के चलते उसको ताने मारने शुरू कर दिए। बाद में उसने रीना को घर से निकाल दिया। पुलिस ने संदीप कुमार तथा अवतार कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!