Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2026 12:33 PM

सिटी पुलिस गुरदासपुर ने एक ऐसे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी औरत से शादी कर ली और फिर दहेज के लिए परेशान किया।
गुरदासपुर (विनोद): सिटी पुलिस गुरदासपुर ने एक ऐसे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी औरत से शादी कर ली और फिर दहेज के लिए परेशान किया।
इस बारे में सब इंस्पेक्टर सोम लाल ने बताया कि नीलू तलोत्रा पुत्री तरसेम नाथ, निवासी नगर सुधार ट्रस्ट कॉलोनी, जेल रोड, गुरदासपुर ने शिकायत दी कि आरोपी रोहित सैनी पुत्र जवाहर लाल सैनी, निवास बाठ वाली गली, जेल रोड, गुरदासपुर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना उससे शादी कर ली और शादी के बाद अब वह उसे दहेज के लिए परेशान करता है और मारता-पीटता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर रोहित सैनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here