Bathinda: बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से 2 शव बरामद, फैली सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2024 01:00 PM

bathinda 2 bodies recovered from bus stand and railway station

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से 2 शव बरामद होने की सूचना मिली है। मृतकों की पहचान न होने के कारण सिविल अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

बठिंडा : रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से 2 शव बरामद होने की सूचना मिली है। मृतकों की पहचान न होने के कारण सिविल अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। जानकारी के अनुसार सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के कर्मियों को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलने पर संस्था कार्यकर्ता संदीप गिल, गौरव कुमार व जी.आर.पी. मौके पर पहुंचे। मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को 100 घंटे तक सुरक्षित रखा है। इसी तरह बस स्टैंड से रिक्शे से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। मृतक के पास ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। इस बीच उक्त शव को भी सुरक्षित रख लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!