पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीला पदार्थों के साथ महिला सहित 3 काबू

Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2022 10:42 AM

police got success 3 arrested including woman with narcotics

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत नशीला पदार्थ

संगरूर (विवेक सिंधवानी): पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत नशीला पदार्थ तथा नशे वाली गोलियां बरामद करके एक महिला समेत 3 व्यक्तियों के खिलाफ पर्चे दर्ज किए हैं। इस संबंधी जानकारी देते जिला पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि थाना सिटी-एक के एस.एच.ओ. बलजीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने रोडी पत्नी कालू सिंह बरनाला से रेड करके 200 नशे वाली गोलियों समेत गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना सिटी बरनाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी तरह ही थाना सिटी-2 की पुलिस ने लाडी सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी बरनाला को काबू करके उसके कब्जे से 22 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद करके उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। एक और मामले में थाना धनौला की पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को नशे वाले पाऊडर समेत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी जिस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार इकबाल खान उर्फ गोपाल पुत्र जगसीर खान निवासी भीखी जिला मानसा को रोककर चैक किया तो उससे 25 ग्राम नशे वाला पाऊडर चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इकबाल खान उर्फ गोपाल को रफ्तार करके मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!