थाना सदर में बिजली स्पार्क से अचानक लगी आग

Edited By Mohit,Updated: 07 Dec, 2019 04:48 PM

lightning spark in police station suddenly caught fire

दोपहर में स्थानीय थाना सदर तरनतारन में मौजूद माल मुकद्दमे में शामिल वाहनों के ढेर नजदीक...........

तरनतारन (रमन): दोपहर में स्थानीय थाना सदर तरनतारन में मौजूद माल मुकद्दमे में शामिल वाहनों के ढेर नजदीक अचानक आग लग जाने के कारण हफड़ा-तफड़ी जैसा माहौल पैदा हो गया। इस सबंधी सूचना मिलते ही तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। जिसके बाद समय सिर पहुंची फायर बिग्रेड मुलाजिमों की ओर से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस आग के साथ कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन माल मुकद्दमे में शामिल कुछ वाहनों का नुक्सान जरुर होना सामने आ रहा है। 

इस सबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार ने बताया कि थाना सदर के अंदर एक साइड पर झाड़ियों में बिजली की तांरों के स्पार्क होने की वजह से मामूली आग लग गई। जिस पर फायर बिग्रेड की मदद के साथ काबू पा लिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!