आग लगने से युवक की हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 May, 2020 11:04 AM

youth died due to fire

शहर के पास नजदीक गांव चक्क सैदोके में एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जलालाबाद(मिक्की): शहर के पास नजदीक गांव चक्क सैदोके में एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार गुरसेवक सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी चक्क सैदोके को शुक्रवार की रात आग लगने से लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। संदिग्ध हालातों में युवक की हुई इस मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या? इस संबंधी डी.एस.पी. जसपाल सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवक के आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!