पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 05 Oct, 2024 12:05 PM

youth arrested with heroin

थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम वाल्मीकि चौक की तरफ जा रही थी। इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास तीन ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान विजय गिल निवासी मोहल्ला पीरु बंदा के रूप में की गई जब पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह हेरोइन उसे कालो नामक महिला ने सप्लाई करने के लिए भेजा है। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सलेम टाबरी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!