कुछ देर पहले ही दुबई से लौटा था युवक, करंट लगने से हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Sep, 2020 03:11 PM

young man had returned from dubai died of electrocution

जानकारी के अनुसार मृतक लवदीप सिंह कुछ देर पहले ही दुबई से वापस आया था और जालंधर की.....

अमृतसर(गुप्ता): अमृतसर के गांव बासरके गिल्ला में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक कुछ देर पहले ही दुबई से वापस आया था। इस खबर से सारे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक लवदीप सिंह कुछ देर पहले ही दुबई से वापस आया था और जालंधर की एक फर्म में काम करता था। काम करते समय वहां ड्रिल मशीन से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घर का सारा खर्चा लवदीप की कमाई पर ही चलता था। उसके मरने से पूरा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे माता-पिता के इलावा एक भाई को भी छोड़ गया है।

गांव के सभी लोग उससे बेहद प्यार करते थे। इस घटना को लेकर गुरु अमरदास स्कूल के प्रिंसीपल रणजीत, अटारी हलके के विधायक तरसेम सिंह और अन्य कई लोगों ने दुख का प्रकटावा किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!