पंजाब में इस तारीख तक भारी बारिश, 7 जिलों के लिए जारी हुआ Alert

Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2024 10:25 AM

weather heavy rain

पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है।

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है। अब दिन में जहां गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रातें ठंडी हो गई हैं। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस बीच पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और SAS नगर में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद ज्यादातर इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। तापमान की बात करें तो सोमवार को मोहाली में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमृतसर में सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

वहीं जालंधर में कल शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया।तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सोमवार शाम को पटियाला में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!