Edited By Kamini,Updated: 26 May, 2023 05:54 PM

पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से 2 दिनों में जालंधर का तापमान 40 डिग्री से 30 डिग्री पर पहुंच गया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से 2 दिनों में तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए एक बार फिर अलर्ट जारी किया है कि तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। लोगों को अब गर्मी से राहत मिलेगी। जानकारों का कहना है कि मई के आखिरी दिन काफी ठंडे रहेंगे। जून महीने की शुरुआत में भी बारिश की संभावना है। 2011 से 2022 के बीच मई के महीने में कभी भी तापमान 43 डिग्री से ज्यादा नहीं गया। ऐसा बहुत कम हुआ है कि मई की शुरुआत में बारिश हुई हो और मई का महीना बीत जाने के बाद भी बारिश हुई हो।
देर रात एक्यूआई 161 पर पहुंचा
एक तरफ जहां मौसम बदल गया है। उधर, वीरवार देर रात शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 पहुंच गया था, जिसे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। वहीं एक्यूआई को हानिकारक माना जाता है। इसका मुख्य कारण जगह-जगह कचरे में आग लगाना है। शहर में चल रहे निर्माण कार्य से भी पर्यावरण खराब हो रहा है। वीरवार सुबह शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे दिन भर मौसम सर्द बना रहा। दोपहर में धूप निकली लेकिन गर्मी से राहत मिली।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here