2 सगे भाईयों को टैंकर ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

Edited By Mohit,Updated: 17 May, 2020 06:10 PM

two brothers died in road accident

शनिवार को एस्कॉर्ट फैक्ट्री में ड्यूटी करके वापिस आ रहे मोटरसाइकिल पर दो सगे भाईयों............

पटियाला (बलजिंदर): शनिवार को एस्कॉर्ट फैक्ट्री में ड्यूटी करके वापिस आ रहे मोटर साइकिल पर दो सगे भाईयों को तेल वाले टैंकर ने टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर ही मौत  हो गई। मृतकों की पहचान जगबीर सिंह, लखबीर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव काठमंठी के तौर पर हुई है। 

इसकी पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर हैरी बोपाराए ने बताया कि यह मोटरसाइकिल सवार अर्बन एस्टेट बाईपास के पास आ रहे थे और दोनों को तेल वाले टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई और टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसको ट्रेस कर लिया गया है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान कई बड़ी संख्या में हादसे हो रहे हैं, क्योंकि सड़कें खाली होने के कारण लोग गाड़ियां तेज रफ्तार से चला रहे हैं और चौंक पर लाईटें भी बंद हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!