पठानकोट में फिर लगे सन्नी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2020 02:33 PM

sunny deol missing

पठानकोट में यूथ कांग्रेस ने अलग अंदाज में सांसद सन्नी दयोल के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।

पठानकोट: पठानकोट में यूथ कांग्रेस ने अलग अंदाज में सांसद सन्नी दयोल के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। जम्मू -अमृतसर हाईवे पर पड़ते हलका सुजानपुर के 5 नंबर पुल पर कांग्रेसी नेता और वर्कर पठानकोट -गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल को ढूंढते हुए नज़र आए और गुरदासपुर को जाने वाले वाहनों को रोक कर उन्हें पूछते देखे गए कि उन्होंने सन्नी देओल को कहीं देखा है।
PunjabKesari
इस मौके पर उनके हाथ में सन्नी देओल के पोस्टर जिन पर लिखा हुआ था कि हमारा सांसद गुमशुदा हो गया है, जिसके पोस्टर भी जगह -जगह लगाए गए। उनका कहना है कि इस समय देश में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है और लोग कहीं न कहीं भूख के साथ मर रहे हैं। ऐसे समय में लोगों की एक ही सोच होती है कि उनका हरमन प्यारा नेता उनकी सार ले लेकिन हमारे सांसद साहिब जब से लोकसभा में पहुंचे हैं, गायब ही हो गए हैं। इस दौरान कांग्रेस के ज़िला प्रधान तोशित महाजन ने कहा कि वह भी लोगों की सेवा में लगे हुए हैं फिर ऐसे समय में हमारे सांसद कहां खो गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!