सुखबीर बोले- 'सिट' Fraud है, हमें कोई परवाह नहीं

Edited By Mohit,Updated: 22 Feb, 2019 05:38 PM

sukhbir badal speak on sit

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार की तरफ से बहिबल कलां गोलीकांड को लेकर बनाई गई ''सिट'' पूरी तरह से फ्रॉड है और हमें इसकी कार्रवाई की कोई परवाह नहीं है।

समराला (गर्ग, बंगड़): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार की तरफ से बहिबल कलां गोलीकांड को लेकर बनाई गई 'सिट' पूरी तरह से फ्रॉड है और हमें इसकी कार्रवाई की कोई परवाह नहीं है। यह बात उन्होंने वर्कर मीटिंग के दौरान पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए की।

उन्होंने तहा कि जिस तरह जस्टिस रणजीत सिंह की पेश की रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है, उसी तरह 'सिट' कैप्टन और उसके कुछ मंत्रियों के इशारे पर काम कर रही है। जब उनसे प्रकाश सिंह बादल की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बदला लेने के लिए कैप्टन सरकार चाहे जो मर्जी करे लेकिन शिरोमणि अकाली दल किसी भी बात से डरती नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!