जालंधर की कुसुम के बाद अब इस लड़की ने स्नैचर को पटका, Video देख हैरान रह जाएंगे आप

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2020 04:51 PM

लुटेरों को धूल चटाने वाली जालंधर की बेटी कुसुम की बहादुरी ने जहां सभी को हैरान कर दिया था, वहीं दूसरी लड़कियों की भी हौसला अफज़ाई की थी।

रामपुरा फूल: लुटेरों को धूल चटाने वाली जालंधर की बेटी कुसुम की बहादुरी ने जहां सभी को हैरान कर दिया था, वहीं दूसरी लड़कियों की भी हौसला अफज़ाई की थी। इसी का नतीजा है कि अब लड़कियां न सिर्फ़ लुटेरों का डटकर मुकाबला कर रही हैं, बल्कि उन्हें धूल चटा कर पकड़ भी रही हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है रामपुरा फूल का, जहां एक बहादुर बेटी ने अपना पर्स छीनने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार झपटमारों को भाग कर पकड़ लिया। 

PunjabKesari

घटना तब हुई जब यह बहादुर बेटी परमिन्दर कौर आईलेट्स सैंटर से वापिस घर जा रही थी, जैसे ही वह कलगीधर कालोनी के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों में से एक ने उसका पर्स पकड़ लिया। वीडियो में देख सकते कि कैसे परमिंदर बुरी तरह सड़क पर गिर जाती है लेकिन वह पर्स नहीं छोड़ती। इसी बीच एक लुटेरा मोटरसाईकल से उतरता है और परमिन्दर को अकेले देख उससे पर्स छीनने लग पड़ता है पर परमिन्दर हौसला नहीं हारती और बदमाश लुटेरो का बहादुरी के साथ मुकाबला करती है। 

PunjabKesari

कुछ समय बाद लुटेरे लड़की का पर्स छीन कर फ़रार हो जाते हैं लेकिन वह बिना घबराए उसके मोटरसाइकिल के पीछे भागती है। इस दौरान बहादुर लड़की 2 लुटेरों को चलते मोटरसाइकिल से नीचे फैंक देती है और इसी समय में मोहल्ला निवासी आ जाते हैं और लुटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर देते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!