नवजोत सिद्धू ने फिर साधा पंजाब सरकार पर निशाना, सोशल मीडिया पर कही ये बड़ी बात

Edited By Vatika,Updated: 12 Apr, 2021 09:02 AM

sidhu attack on modi government

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

चंडीगढ़ (अश्वनी): पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। अब की बार सिद्धू ने पंजाब में दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाबियों को प्रताडि़त करने पर सरकार को घेरा है। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली पुलिस को पंजाब की हद में पंजाबियों को प्रताडि़त करने की अनुमति दी गई है। यह पंजाब सरकार के अधिकार का उल्लंघन है, यह किसकी मिलीभगत से किया गया? 

सिद्धू ने कहा कि ममता बनर्जी से सबक सीखना चाहिए, जिन्होंने पश्चिम बंगाल के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण किए जाने पर सी.बी.आई. को सलाखों के पीछे डाल दिया था। सिद्धू के इस ट्वीट पर खूब प्रतिक्रियाएं भी आईं। कइयों ने सिद्धू के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि पंजाब में नौजवानों पर अत्याचार से ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब पूर्ण राज्य न होकर केंद्र शासित प्रदेश है। हालांकि कइयों ने सिद्धू के ट्वीट पर उनकी आलोचना भी की है। सिद्धू ने रविवार को अपने चिर-परिचत अंदाज में एक अन्य ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि करते तो दोनों ही थे, हम कोशिश, वो साजिश।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!