सुखबीर बादल ने झारखंड के CM से किया आग्रह: बोकारो सिख कत्लेआम के केस दोबारा खोले जाएं

Edited By Vatika,Updated: 30 Sep, 2019 04:02 PM

sgpc president sukhbir badal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से आग्रह किया है कि वर्ष 1984 दौरान बोकारो में सिख

चंडीगढ़ (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से आग्रह किया है कि वर्ष 1984 दौरान बोकारो में सिख कत्लेआम के सभी केसों को दोबारा खोलें यां सी.बी.आई. को सौंपें। साथ ही घोषणा की कि शिअद केसों के अध्ययन के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की टीम भेजेगा और उसके बाद मामले को उच्चतम स्तर पर उठाया जाएगा। 

550वें प्रकाश पर्व समारोहों संबंधी बोकारों में गुरमति समारोह में सुखबीर ने कहा कि वर्ष 1984 दौरान कांग्रेसी गुंडों के इशारे पर 100 से ज्यादा सिखों का कत्ल कर दिया गया था। दुख की बात है कि मानवता विरुद्ध किए जघन्य अपराध के लिए अब तक एक भी दोषी को सजा नहीं दी गई है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री से सभी केसों को दोबारा खोलने के लिए विशेष जांच टीम का गठन करने का आग्रह किया ताकि दोबारा जांच कर तर्कसंगत परिणाम तक पहुंचा जा सके। उन्होंने सिखों पर अत्याचारों का न्याय लेने के लिए सारी सिख संगत से शिअद के झंडे के नीचे एकजुट होने की अपील की। सुखबीर ने कहा कि एन.डी.ए. सरकार ने सज्जन कुमार जैसे बड़े दोषियों को जेल भेज दिया है और जगदीश टाइटलर व कमलनाथ जैसों के खिलाफ केसों का शीघ्रता से निपटारा किया जा रहा है। जब तक सिख कत्लेआम के दोषियों को अदालतों द्वारा सख्त सजा नहीं दी जाती, उनके मन से गुस्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़ेंगे और हर कीमत पर न्याय दिलवाया जाएगा।

9 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी श्रद्धालुओं के लिए खोलेंगे करतारपुर कारीडोर 
करतारपुर कारीडोर संबंधी पूछे जाने पर सुखबीर ने बताया कि करतारपुर कारीडोर 9 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसे ऐतिहासिक कदम करार देते हुए सुखबीर ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री गुरु नानक देव के अंतिम स्थान पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शनों के लिए रास्ता खुल जाएगा। साथ ही पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा पवित्र स्थान पर जाने वाले श्रद्धालु से 20 डॉलर फीस वसूलने की ङ्क्षनदा की। यह प्रवेश शुल्क अनुचित है और तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने बोकारो की सिख संगत से सुल्तानपुर लोधी में आने का अनुरोध किया।

झारखंड के सिखों का प्रतिनिधिमंडल मिला 
झारखंड के सिखों का प्रतिनिधिमंडल सुबह सुखबीर से मिला और राज्य में पार्टी की इकाई स्थापित कर शिअद का विस्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने शिअद को ऐसी अकेली राजनीतिक पार्टी बताया, जो पूरे देश में सिखों का प्रतिनिधित्व करती है। प्रतिनिधिमंडल में गुरुद्वारा साहिब रांची के कैशियर और आल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन के तजिंद्र सिंह मक्कड़, झारखंड सिख फैडरेशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह हैप्पी तथा महासचिव नवजोत सिंह अलग, गुरुद्वारा साहिब रांची के पूर्व सचिव परमजीत सिंह चाना, गुरुद्वारा सिंह सभा रांची के गुरमीत सिंह अध्यक्ष तथा जसपाल सिंह शामिल थे। इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक मैनेजमैंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंद्र सिंह सिरसा ने भी संबोधित किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!