15 अगस्त से पहले गुरदासपुर में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे की हो रही तलाशी

Edited By Urmila,Updated: 05 Aug, 2026 04:30 PM

security tightened in gurdaspur

जिला पुलिस गुरदासपुर ने 15 अगस्त के महत्व को देखते हुए तथा पाकिस्तान की भारत विरोधी साजिशों को देखते हुए आज रेलवे स्टेशन गुरदासपुर एक विशेष अभियान चलाया।

गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर ने 15 अगस्त के महत्व को देखते हुए तथा पाकिस्तान की भारत विरोधी साजिशों को देखते हुए आज रेलवे स्टेशन गुरदासपुर एक विशेष अभियान चलाया।

इस संबंधी जिला पुलिस गुरदासपुर के बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉयड सहित अन्य विंग ने रेलवे स्टेशन पर पंहुच वहां रेलगाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों के समान की विशेष चैकिंग की तथा डॉग स्क्वॉयड की मदद से बंद समान को चैक किया। रेलगाड़ी के आगमन पर रेलगाड़ी में भी यात्रियों के समान की चैकिंग की गई तथा रेलगाड़ी से उतरे यात्रियों के समान को भी चेक किया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी.आदित्य ने बताया कि 15 अगस्त संबंधी जिला पुलिस गुरदासपुर विशेष सतर्कता पर है। रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,मुख्य बाजारों सहित सार्वजनिक स्थानों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के विशेष अभियान पहले भी चलाए गए है, पंरतु अब 15 अगस्त पर शरारती तत्व किसी तरह की गड़बड़ न करें इस संबंधी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होने कहा कि लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई लावारिस चीज पड़ी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!