नाका देख पुलिसकर्मी ने ही भगा ली Scorpio, हैरान कर देगा ये मामला

Edited By Kalash,Updated: 09 Dec, 2024 05:46 PM

scorpio car checking

बटाला के जालंधर रोड से उस समय हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जब बटाला ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिसकर्मी की गाड़ी रोकी गई।

गुरदासपुर : बटाला के जालंधर रोड से उस समय हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जब बटाला ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिसकर्मी की गाड़ी रोकी गई। दरअसल बटाला ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी करते हुए हर आने-जाने वाले वाहन की चैकिंग की जा रही थी। जिन लोगों के वाहनों के कागजात पूरे नहीं थे या फिर कोई कमी थी उनके चालान भी काटे जा रहे थे।  

इस दौरान एक काली स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया गया पर स्कार्पियो चालक ने गाड़ी भगा ली। यह सब देखते हुए बटाला ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज द्वारा भी स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली तो स्कॉर्पियो के आगे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी और सभी शीशों पर काली जालियां लगी हुई थी।

PunjabKesari

जब स्कॉर्पियो चालक युवक की तलाशी ली गई तो हैरानी वाली बात यह रही कि स्कॉर्पियो चालक खुद बटाला पुलिस का कर्मचारी निकला। उसके पास से उसका पुलिस आई.डी. कार्ड भी बरामद हुआ और स्कॉर्पियो पर पंजाब पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। वहीं ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि भले ही स्कॉर्पियो चालक पुलिसकर्मी है पर उसने कानून का उल्लंघन किया है और इस लिए बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!