विवाहिता से मारपीट कर बनाई वीडियो, फेसबुक पर की वायरल

Edited By Mohit,Updated: 13 Dec, 2020 03:12 PM

rupnagar hindi news

रूपनगर शहर की एक विवाहिता ने कुछ व्यक्तियों पर मारपीट करने और उसका वीडियो फेसबुक......

रूपनगर (विजय शर्मा): रूपनगर शहर की एक विवाहिता ने कुछ व्यक्तियों पर मारपीट करने और उसका वीडियो फेसबुक पर डालकर उसकी बदनामी करने संबंधी एस.एस.पी. रूपनगर को शिकायत की है।

रूपनगर शहर की निवासी मोनिका ने गांव बैरमपुर लाडल के कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने मिलकर उसकी मारपीट की, वीडियो बनाई और फिर उस वीडियो को फेसबुक पर डालकर बदनाम किया जा रहा है और अब आरोपी उसको जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अब उस पर विरोधी पक्ष के साथ फैसला करने के लिए दबाव डाल रही है और उसको अपनी जान का खतरा है। इस महिला ने एस.एस.पी. रूपनगर को आरोपियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करने और वीडियो को फेसबुक पर तुरंत हटाने की मांग की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!