Edited By Vatika,Updated: 01 Apr, 2019 12:29 PM
भारत-पाक सीमा के अंतर्राष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर दोनों के देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय अब सायं साढ़े पांच बजे कर दिया गया है।
फाजिल्का(लीलाधर): भारत-पाक सीमा के अंतर्राष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर दोनों के देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय अब सायं साढ़े पांच बजे कर दिया गया है।
सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण इस समय में बदलाव किया गया है, जबकि पहले रिट्रीट सैरेमनी का समय पांच बजे था। बता दें कि भारतीय सीमा पर रिट्रीट देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारों के बीच देशभक्ति की भावना दिखाई देती है।