ठेकेदार ने मजदूरी करने वाली महिला की 10 साल की बेटी से किया शर्मनाक काम

Edited By Vatika,Updated: 23 Feb, 2021 03:20 PM

rape wirh minor girl

थाना खरड़ सिटी  अधीन एक ठेकेदार द्वारा अपने पास मजदूरी करने वाली महिला की बेटी को हवस का शिकार बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

खरड़ (शशि): थाना खरड़ सिटी  अधीन एक ठेकेदार द्वारा अपने पास मजदूरी करने वाली महिला की बेटी को हवस का शिकार बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। 

पुलिस को दिए अपने बयानों में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह एक ठेकेदार मोहम्मद फिरोज के पास मजदूरी का काम करती है। वह अपने पति से 15 सालों से अलग अपने 2 बच्चों के साथ रह रही है। गत 20 -21 को रात के समय उक्त ठेकेदार उसकी बेटी से ज़बरदस्ती कर रहा था और जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो ठेकेदार उसकी बेटी को घर से भगा कर ले गया था। 

उसने अपनी बेटी को ढूंढा तो उसकी बेटी जिसकी उम्र 10 साल है, ने बताया कि वह गर्भवती है और ठेकेदार उसके साथ 2 महीने से रेप की घटना को अंजाम देता आ रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!