4 साल की मासूम से दरिंदगी, रोते हुए मां को बताई दास्तां

Edited By Kalash,Updated: 09 May, 2022 11:03 AM

rape case

नौजवान द्वारा 4 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उसने घर के बाहर एक खंडरनुमा मकान में ले जाकर 4 वर्ष की बच्ची

लुधियाना (राज): नौजवान द्वारा 4 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उसने घर के बाहर एक खंडरनुमा मकान में ले जाकर 4 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म जैसी गंदी वारदात अंजाम दिया। बच्ची ने घर आकर सारी बात बताई, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी लवकुश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर से कुछ दूरी पर उसकी मां का घर है, जो कि खंडरनुमा है। उसकी बेटी घर से वहां गई थी, जहां उक्त व्यक्ति उसकी बेटी को अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया व मौके से फरार हो गया।

जब बच्ची घर आई तो रो रही थी। उसके गुप्त अंग में से खून निकल रहा था। मां के पूछने पर बच्ची ने सारी घटना के बारे बता दिया। उधर पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है। उसकी जांच की जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!