ननद को भगा अपने ही साथी से करवाया दुष्कर्म,शादी से इंकार करने पर खिलाया जहर

Edited By swetha,Updated: 31 Oct, 2018 10:34 AM

rape and murder case

ननद को भगा कर अपने ही साथी से दुष्कर्म करवाने के बाद विवाह करने से इंकार करने पर उसे जहरीला पदार्थ दे मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना चाटीविंड की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी लब्बू सहित मृतका की भाभी सर्बजीत कौर, सागर व...

अमृतसर(स.ह.): ननद को भगा कर अपने ही साथी से दुष्कर्म करवाने के बाद विवाह करने से इंकार करने पर उसे जहरीला पदार्थ दे मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना चाटीविंड की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी लब्बू सहित मृतका की भाभी सर्बजीत कौर, सागर व गुरमीत सिंह निवासी झीते कलां के विरुद्ध हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 

सविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पारिवारिक रंजिश निकालने के लिए उक्त आरोपी सर्बजीत कौर जो रिश्ते में उसके भाई की बहू लगती है, उसकी 18 वर्षीय बेटी रूपिन्द्र कौर को अपने साथियों के साथ मिलकर भगा ले गई। सर्बजीत कौर ने उसकी लड़की को उक्त आरोपी लब्बू के साथ विवाह करवाने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करवाया। जब उसकी लड़की ने लब्बू के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिसे उपचार के लिए गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

जब उसकी लड़की की मौत हुई तब उसे सच्चाई का पता नहीं था और उसने 174 सी.आर.पी.सी. के अधीन अपनी बेटी का पोस्टमार्टम करवा दिया। जैसे ही सच्चाई उसके सामने आई उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दी और आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करवाया। थाना चाटीविंड के इंचार्ज एस.आई. गुरविन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!