पंजाब पुलिस में फेरबदल, 29 अधिकारियों के तबादले

Edited By swetha,Updated: 18 Jul, 2019 04:06 PM

punjab police transfer

पंजाब सरकार ने राज्य पुलिस में बड़ी फेरबदल करते हुए वीरवार को 29 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।

चंडीगढ़:  पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुये चार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(एडीजीपी) समेत 24 वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) और पांच पंजाब सिविल सेवा(पी.पी.एस.) अधिकारियों के तबादले अथवा अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आज आदेश जारी किए। यहां जारी एक अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार श्री गौरव यादव को ए.डी.जी.पी. प्रशासन के वर्तमान प्रभार के अलावा कानूनी मामले प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो अब तक ए.डी.जी.पी. गुरप्रीत कौर दियो के पास अतिरिक्त तौर पर था। सुश्री दियो के पास ए.डी.जी.पी. स्पेशल टास्क फोर्स(एस.टी.एफ.) का कार्यभार पूर्ववत बना रहेगा। ईश्वर सिंह को अब ए.डी.जी.पी.-कानून व्यवस्था होंगे। जितेंद्र कुमार जैन को ए.डी.जी.पी. नीति एवं नियम के वर्तमान प्रभार के अलावा राज्य अपराध रिकाडर् ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, शशि प्रभा द्विवेदी एडीजीपी-मानव संसाधन विभाग के वर्तमान प्रभार के अलावा महिला मामलों के प्रभारी का भी काम देखेंगी। इसी तरह आई.पी.एस. आर. एन. ढोक को ए.डी.जी.पी. समन्वय के वर्तमान कार्य के अलावा एडीजीपी-सुरक्षा और प्रवासी भारतीय सामुदायिक मामलों के एडीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।PunjabKesari

बी. चंद्रशेखर अब पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.-अपराध), प्रमोद बान आई.जी.-सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रशिक्षण, जी नागेश्वरा राव आई.जी. (एस.टी.एफ.), बलकार सिंह आई.जी.-विशेष जांच, एल.के. यादव आईजी-एवं निदेशक सतकर्ता ब्यूरो, मोहनीश चावला आई.जी.-आर्थिक अपराध शाखा(सतकर्ता ब्यूरो), शिव कुमार वर्मा आई.जी.-अपराध, जसकरन सिंह आई.जी.-पंजाब सशस्त्र पुलिस जालंधर एवं आई.जी.-आपदा प्रबंधन, गुरप्रीत सिंह तूर पुलिस उप महानिरीक्षक(डीआईजी) एसटीएफ, विवेश शील सोनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एस.एस.पी.) फिरोजपुर, कुलदीप सिंह एस.एस.पी.-साहिबजादा अजित सिंह(एस.ए.एस.) नगर, दीपक हिलोरी एस.एस.पी.-पठानकोट, गौरव गर्ग एस.एस.पी.-होशियारपुर, ध्रुव दहिया एस.एस.पी.-तरनतारन, गुलनीत सिंह खुराना अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक(ए.आई.जी.) अपराध जांच एस.ए.एस., जे.ऐलांशेजियां ए.आई.जी.-कार्मिक सी.पी.ओ. पंजाब, हरचरण सिंह भुल्लर को एस.एस.पी.-एस.ए.एस. नगर से हटा कर अब उनकी सेवाएं सतकर्ता ब्यूरो को सौंपी गई हैं।  राज्य सरकार ने पी.पी.एस. संदीप देयोल को एस.एस.पी. लुधियाना-ग्रामीण, भूपिंदर सिंह को एस.एस.पी.-फाजिल्का, नरिंदर भार्गव को एस.एस.पी. मानसा बनाया है जबकि वरिंदर सिंह बराड़ और परमपाल सिंह की सेवाएं सतकर्ता ब्यूरो को सौंपी गई हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!