Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jul, 2024 11:03 PM

लुधियाना अंबाला रेल मार्ग पर खन्ना के नजदीकी गांव कौड़ी के पास रेलवे लाइनों के साथ एक पेड़ से लटकता शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जी.आर.पी. खन्ना के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें आज शाम को सूचना मिली कि कौड़ी गांव के पास पेड़ से एक...
खन्ना : लुधियाना अंबाला रेल मार्ग पर खन्ना के नजदीकी गांव कौड़ी के पास रेलवे लाइनों के साथ एक पेड़ से लटकता शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जी.आर.पी. खन्ना के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें आज शाम को सूचना मिली कि कौड़ी गांव के पास पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटक रहा है।
यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ घूमने गई छात्रा ने उड़ाए होश, अस्पताल पहुंचा परिवार
रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। जीआरपी इंचार्ज ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 30 से 35 साल होने का अनुमान है। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। बाकी पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। पहली कोशिश मृतक की पहचान कराना है। जिसके चलते 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल खन्ना की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।