करीब 93 घंटे से 200 फीट ऊंचे टावर पर डटा बुजुर्ग, प्रशासन से मीटिंग से किया इनकार

Edited By Kalash,Updated: 29 Aug, 2026 05:14 PM

protest on tower

पठानकोट जिले के शाहपुरकंडी में अपनी मांगों को लेकर एक बुजुर्ग द्वारा करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ कर प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट जिले के शाहपुरकंडी में अपनी मांगों को लेकर एक बुजुर्ग द्वारा करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ कर प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग करीब 93 घंटे से टावर पर डटा हुआ है जिस कारण प्रशासन और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। 

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग का कहना है कि वह पिछले 34 सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन अभी तक उसकी मांगों का कोई सही हल नहीं निकला है। उसने कहा कि संघर्ष के दौरान उसका बेटा भी नौकरी के लिए ओवरएज हो चुका है।

मामले को लेकर प्रशासन द्वारा बुजुर्ग से बात कर उसे टावर से उतारने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, बुजुर्ग ने प्रशासन से मीटिंग करने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसकी मांगों संबंधी ठोस कार्रवाई की जाए।   

वहीं मामले संबंधी सचिव द्वारा कहा गया कि उन्हें इस मामले को लेकर पूरी जानकारी नहीं है। लंबे समय से टावर पर बैठे बुजुर्ग की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा इस मामले का क्या हल निकाला जाता है और बुजुर्ग को सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे कैसे लाया जाता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!