बर्खास्त हवलदार ने की खुदकुशी, मिले सुसाइड नोट ने उड़ाए सबके होश

Edited By Mohit,Updated: 10 Nov, 2020 06:24 PM

policeman commits suicide

गांव पहर निवासी राजवीर कौर ने थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि................

राजपुरा (मस्ताना): गांव पहर निवासी राजवीर कौर ने थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पति गुलाब सिंह जोकि जिला फाजिल्का में बतौर हवलदार तैनात था, जिसको कुछ साल पहले विभाग द्वारा खारिज किया गया था, बीते दिन उसने सल्फाज की गोलियां निगल ली, जिस कारण उसकी हालत खराब हो गई और उसको 32 सेक्टर चंडीगढ़ रैफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई और पुलिस द्वारा उसका पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरु कर दी गई थी। 

बाद में जब पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला तो पता लगा कि हवलदार गुरजंट सिंह पुलिस चौंकी सीतो गुनो बहावाला फाजिल्का, परमिंदर सिंह, बलवान सिंह, गुरकिरपाल सिंह, प्यारा सिंह, बलजीत सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब से किसी कारण तंग आकर आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!