Edited By Kalash,Updated: 21 Feb, 2023 01:12 PM

पंजाब सरकार और डी.जी.पी. द्वारा पंजाब में नशे की रोकथाम के लिए लगतार कदम उठाए जा रहे हैं
जालंधर (सोनू): पंजाब सरकार और डी.जी.पी. द्वारा पंजाब में नशे की रोकथाम के लिए लगतार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के चलते पंजाब में लगातार अलग-अलग जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस संबंध में आज जालंधर के काजी मंडी में सर्च ऑपरेशन चलाया है।
जानकारी के अनुसार सारे इलाके को चारों और से नाकाबंदी कर घेर लिया गया है। इस दौरान 300 के करीब पुलिस कर्मियों सहित डी.सी.पी. जसकरण सिंह तेजा, पुलिस कमिश्नर, ए.सी.पी. सी.आई.ए. स्टाफ, ए.सी.पी. सैट्रल सहित अलग-अलग थानों के एस.एच.ओ. द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस दौरान 99 के करीब लोग जिनपर पहले से मामले दर्ज हैं उनके घरों में छापेमारी की गई। इस सर्च में पुलिस को कई घरों से नशीले प्रदार्थ बरामद हुए हैं। इसे पुलिस कमिश्नर का कहना है कि शहर में लगातार ऐसे ही सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे और नशा बेचने वालो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।



अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here