...तो अब 21 दिनों में बनेगा पासपोर्ट

Edited By Mohit,Updated: 10 Nov, 2018 04:49 PM

passport will now be built in 21 days

पंजाब पुलिस की तरफ से पंजाब के हर जिले में जनता की सहायता के लिए पुलिस सांझ केन्द्रों से अब आम जनता काफी खुश नज़र आ रही है। इसके तहत जिला मोगा में चल रहे 9 सांझ केन्द्रों की मीटिंग हुई।

मोगा (विपन): पंजाब पुलिस की तरफ से पंजाब के हर जिले में जनता की सहायता के लिए पुलिस सांझ केन्द्रों से अब आम जनता काफी खुश नज़र आ रही है। इसके तहत जिला मोगा में चल रहे 9 सांझ केन्द्रों की मीटिंग हुई। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि इन सांझ केन्द्रों में अब पासपोर्ट 21 दिनों के अंदर दिया जा रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि आज तक कोई भी पासपोर्ट की वेरिफिकेशन पेंडिंग नहीं है और इस मौके पर मोगा के एन. जी. ओ. की तरफ से भी इन सांझ केन्द्रों की तारीफ की गई। इन केन्द्रों में पुलिस सम्बन्धित कोई भी जानकारी 24 से 48 घंटों में मुहैया कराई जा रही है। इस कारण आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। जनता को सेवाएं देने के कारण पुलिस विभाग को भी बहुत रेविन्यू आ रहा है। इन सांझ केन्द्रों में पी. सी. सी. कराना, एफ. आई. आर. की फोटो कापी लेना या गुंमशुदगी की रिपोर्ट कराना आदि की जानकारी 24 से 48 घंटों अंदर दी जा रही है। सांझ केन्द्रों की तरफ से समय-समय पर नौजवानों को नशों प्रति जागरूक करने के लिए कैंप भी लगाए जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!