पाकिस्तान से रिहा हुआ MP का युवक, थर्ड डिग्री टार्चर के कारण खो बैठा अपनी आवाज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Jan, 2021 10:39 AM

pakistan released indian prisoner

कैदियों की अदला-बदली को लेकर हुए समझौते के तहत सोमवार को पाकिस्तान की सरकार ने एक.......

अमृतसर(नीरज): कैदियों की अदला-बदली को लेकर हुए समझौते के तहत सोमवार को पाकिस्तान की सरकार ने एक एम.पी. के युवक को रिहा किया है। मध्यप्रदेश का रहने वाला 20 वर्षीय राजू गलती से पाकिस्तान चला गया था, जहां उसको गिरफ्तार कर लिया गया और सजा सुनाई गई। 

अटारी बार्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से राजू को बी.एस.एफ. व अन्य अधिकारियों के हवाले किया गया। राजू कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है और माना जा रहा है कि पाकिस्तानी जेल के अधिकारियों की थर्ड डिग्री टार्चर के कारण अपना मानसिक संतुलन व आवाज खो बैठा है। इससे पहले भी कई युवक पाकिस्तानी अधिकारियों के थर्ड डिग्री टार्चर के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं या फिर अपंग हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!