कपूरथला में हुई बड़ी वारदात, आपस में भीड़े निंहगों के दो गुट, एक का बेरहमी से कत्ल
Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 May, 2020 02:28 PM

सुल्तानपुर लोधी में स्थित निहंग सिंह के गुरुद्वारे में गत रात निहंग सिंहों के दो पक्षों में टकराव हो गया। टकराव इतना बढ़ गया......
कपूरथला/सुल्तानपुर लोधी(ओबराए): सुल्तानपुर लोधी में स्थित निहंग सिंह के गुरुद्वारे में गत रात निहंग सिंहों के दो पक्षों में टकराव हो गया। टकराव इतना बढ़ गया कि इस लड़ाई में कुलदीप सिंह नामक निहंग का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 निहंग सिंहों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर निहंगों के दो पक्षों में आपसी टकराव हो गया था। इस दौरान तेजधार हथियारों के साथ कुलदीप सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में उसे जालंधर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि अभी तक आरोपी फरार हैं लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं मौत के घाट उतारे निहंग कुलदीप के परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई गई है।
Related Story

अमृतसर में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

युवक की बेरहमी से ह/त्या, घटना के बाद हमलावर फरार

गुरदासपुर में दो गुटों में खूनी झड़प! सरेआम लहराईं तलवारें, घर में घुसकर तलवारों से हमला

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Ludhiana: दोस्त के कत्ल का बदला लेने के लिए की थी फायरिंग, फोन कर बुलाया फिर धोखे से किया फायर

मोहाली में बड़ी वारदात, आशिक ने Office में घुसकर की प्रेमिका की ह+त्या, 35 बार गर्दन पर किए चाकू से...

छोटे बच्चे को लेकर सुनियारे की दुकान में आई महिला कर गई बड़ा कांड, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लुधियाना पुलिस का बड़ा एक्शन ! चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार

सराफा बाजार में अपराधियों का तांडव: एक हफ्ते में चौथी बड़ी वारदात, कैमरे में कैद हुई घटना

Punjab: दिनदहाड़े Teacher की बेरहमी से ह/त्या, इलाके में फैली सनसनी