बड़ी वारदातः बुजुर्ग दंपत्ति का बेरहमी से कत्ल, खून से लथपथ मिली लाशें

Edited By Vatika,Updated: 29 Oct, 2020 11:25 AM

murder old couple

गांव शिकारपुर में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब यहां बुजुर्ग दंपत्ति का तेजधार हथियारों के साथ गला काट कर बेरहमी से कत्ल किया गया।

सुल्तानपुर लोधीः गांव शिकारपुर में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब यहां बुजुर्ग दंपत्ति का तेजधार हथियारों के साथ गला काट कर बेरहमी से कत्ल किया गया। शुरूआती जांच में मामला लूट का लग रहा है और थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस बुज़ुर्ग दंपत्ति के कत्ल की जांच अलग -अलग पहलुओं से कर रही है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेला ही रहता था। इस वारदात का पता आज सुबह उस समय लगा जब पड़ोसी ने बुज़ुर्ग की लाशों को घर में पड़े देखा। दोनों का कत्ल बेरहमी से किया गया है और दोनों को अनाज के भरे बोरों के साथ इस तरह दबाया गया था कि यदि उनमें कुछ सांस भी बचे तो वह भी ख़त्म हो जाएं। इसके साथ ही घर का दरवाज़ा खुला छोड़ा हुआ था। पड़ोसी ज्ञान सिंह मुताबिक बुज़ुर्ग जर्नेल सिंह उनके चाचा का लड़का है, वह और उसकी पत्नी की ख़ून से लथपथ लाश को देख उन्होंने इसकी सूचना गांववासियों को देने के बाद पुलिस को दी।

PunjabKesari

सूचना पाकर मौके पर सुल्तानपुर लोधी थाना के एस.एच.ओ. सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। सरबजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग जोड़े का एक बेटा परिवार सहित यूरोप में रहता है तो दूसरा सुल्तानपुर लोधी में जबकि इस घर में दोनों अकेले ही रहता थे। सुस्तानपुर लोधी में रहने वाला एक बेटा मैडीकल स्टोर चलाता है। परिवार और पड़ोसी मुताबिक उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और उन्हें हत्या का कारण लूट का लग रहा है। वहीं पुलिस ने लाशों को कब्ज़े में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!