होशियारपुर में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या

Edited By Mohit,Updated: 10 Jan, 2019 03:59 PM

murder case in hoshiarpur

थाना मेहटियाना के अधीन गांव बडला के निकट एक साइकिल सवार व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या किए जाने की घटना के संंबंध में पुलिस ने भारतीय दंडावली की धारा 302 के अधीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

होशियारपुर (अश्विनी): थाना मेहटियाना के अधीन गांव बडला के निकट एक साइकिल सवार व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या किए जाने की घटना के संंबंध में पुलिस ने भारतीय दंडावली की धारा 302 के अधीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

सरवण राम पुत्र गुरदास राम निवासी गांव हेडिय़ो ने पुलिस के पास की शिकायत में में कहा कि उसका चचेरा भाई 52 वर्षीय परमजीत कुमार पुत्र अमर दास गत सायं 7.30 बजे हेडिय़ां से साइकिल पर अपने सुसराल के गांव बडला को जा रहा था तो गांव से थोड़ी दूर कुछ अज्ञात लोगों ने परमजीत पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। उसका शव सड़क पर पड़ा पाया गया। मुंह व ठोडी पर चोटों के काफी निशान पाए गए। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना मेहटियाना के प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म हेतु सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचा दिया गया। 

पुलिस विभिन्न थ्यूरियों पर कर रही है जांच: डी.एस.पी. खख
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उपमंडल दलजीत सिंह खख ने कहा है कि पुलिस हत्या के इस केस का सुराग लगाने के लिए विभिन्न थ्यूरियों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!