मकान मालकिन के साथ थे अवैध संबंध, राज खुला तो पत्नी और बच्ची का कर दिया कत्ल

Edited By Mohit,Updated: 18 Sep, 2019 12:34 PM

murder case in amritsar

मोहकमपुरा के न्यू प्रीत नगर क्षेत्र में आई.टी.बी.पी. के जवान की पत्नी सुमन देवी व उसकी 6 वर्षीय बेटी रिया की अवैध प्रेम संबंधों के चलते हत्या कर दी गई।

 अमृतसर(संजीव): मोहकमपुरा के न्यू प्रीत नगर क्षेत्र में आई.टी.बी.पी. के जवान की पत्नी सुमन देवी व उसकी 6 वर्षीय बेटी रिया की अवैध प्रेम संबंधों के चलते हत्या कर दी गई।  हत्या के इस मामले में कमलेश रानी व उसके पति रामतीर्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महिला के शव को खेतों व उसकी बेटी के शव को न्यू प्रीत नगर स्थित छप्पड़ से रिकवर कर लिया है। जांच में मां-बेटी के मर्डर में मृतका सुमन देवी के पति आई.टी.बी.पी. जवान देवानंद राय व हत्या को अंजाम देने वाली कमलेश रानी के बीच अवैध प्रेम संबंध सामने आए हैं। एस.आई. सुलक्खन सिंह की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार आई.टी.बी.पी. में तैनात देवानंद राय न्यू प्रीत नगर मोहकमपुरा निवासी कमलेश रानी के घर किराएदार था। दोनों में अवैध प्रेम संबंध थे। इस बारे देवानंद की पत्नी सुमन देवी को पता चल चुका था जिस कारण वह इसका विरोध करती थी। अपने बीच बने रोड़े को हटाने की खातिर देवानंद व कमलेश रानी ने दोनों की हत्या की योजना बनाई। गत मध्यरात्रि कमलेश रानी ने पहले सुमन देवी पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर डाली और उसके बाद उसके साथ सो रही उसकी 6 वर्षीय बेटी रिया को भी मार डाला। रात्रि 3.30 बजे के करीब कमलेश रानी बच्ची के शव को छप्पड़ में दबा कर वापस चली गई। 

PunjabKesari

सुमन देवी के शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसने अपने पति रामतीर्थ को अपने साथ मिलाया और सुमन देवी के शव को देर रात सन सिटी के समीप स्थित खेतों में फैंक आए। सुबह पुलिस ने शव बरामद होने पर जब जांच शुरू की तो कमलेश रानी फरार होने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी, जिसे पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार किया। जिसके बाद कमलेश रानी ने छप्पड़ में फैंके गए 6 वर्षीय रिया के शव को एस.डी.एम. की मौजूदगी में पुलिस को बरामद करवाया। पूछताछ के दौरान कमलेश रानी के पति राम तीर्थ का नाम सामने आते ही पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।  
कमलेश रानी ने माना कि पिछले 4 वर्षों से उसके आई.टी.बी.पी. के जवान देवानंद के साथ अवैध संबंध थे, वह अपनी पत्नी को प्यार नहीं करता था और उसे अक्सर मजबूर करता था कि वह उसकी पत्नी की हत्या कर दे। अब पुलिस आई.टी.बी.पी. जवान देवानंद के अमृतसर पहुंचने का इंतजार कर रही है। 
 


 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!