पंजाब में निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान, लगा Code Of Conduct

Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2021 04:43 PM

municipal elections in punjab

पंजाब में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

चंडीगढ़ः पंजाब में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य भर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार 14 फरवरी को मतदान होगा तथा मतगणना 17 फरवरी को की जाएगी। 30 जनवरी से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी।  3 फरवरी तक नामांकन दाखिल होंगे तथा 4 फरवरी को दाखिल किए गए कागजों की जांच की जाएगी। वहीं 5 फरवरी तक नामांकन वापिस लिए जा सकते है।  

नामांकन भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2021 से शुरू होगी और 3 फरवरी 2021 नामांकन  भरने की अंतिम तारीख होगी। नामांकन की पड़ताल 4 फरवरी 2021 को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख 5 फरवरी 2021 है और इसी तारीख को  उम्मीदवारों को चुनावी निशान अलॉट किए जाएंगे। चुनाव प्रचार तारीख 12 फरवरी 2021 को शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। 

वोट डालने का कार्य तारीख  14 फरवरी 2021 को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 17 फरवरी 2021 को की जाएगी। चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग अफसर और 145 सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए 30 आई.ए.एस./पी.सी.एस. को चुनाव पर्यवेक्षक और 6 आई.पी.एस. अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के उम्मीदवार के लिए व्यय की सीमा 3 लाख रुपये, नगर परिषद क्लास-1 के उम्मीदवार के लिए 2.70 लाख रुपये, क्लास-2 के लिए 1.70 लाख रुपये्, क्लास-3 के लिए 1.45 लाख रुपये और नगर पंचायतों के उम्मीदवारों के लिए व्यय सीमा 1.05 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

राज्य में 20,49,777 पुरुष, 18,65,354 महिला और 149 ट्रांसजैंडर वोटरों के साथ कुल 39,15,280 रजिस्टर्ड वोटर हैं। चुनाव आयोग द्वारा 4102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं और 18000 कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई जाएगी। यह चुनाव ईवीएम के द्वारा होंगे। इसके लिए 7000 ईवीएम का प्रबंध किया गया है। राज्य भर में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात अमले को मास्क, सैनिटाइजर, तापमान मापने वाले उपकरण और दस्ताने मुहैया करवाए जाएंगे। गुरदासपुर, कपूरथला, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, होशियारपुर और फाजिल्का के अबोहर नगर निगम के लिए वोटिंग होगी। नगर निगम अमृतसर के वॉर्ड नं. 37 (बीसी के लिए आरक्षित) में उपचुनाव होंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!