हथियार जमा करवाने में मोहाली पहले व तरनतारन दूसरे स्थान पर

Edited By swetha,Updated: 16 Apr, 2019 12:24 PM

mohali first and tarntaran second place to collect arms

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में लाइसैंसी हथियार जमा करवाने के सिलसिले के तहत मोहाली, तरनतारन और नवांशहर जिले अग्रणी हैं जबकि अमृतसर, फरीदकोट और कपूरथला बाकी जिलों से पीछे हैं।

चंडीगढ़(भुल्लर): चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में लाइसैंसी हथियार जमा करवाने के सिलसिले के तहत मोहाली, तरनतारन और नवांशहर जिले अग्रणी हैं जबकि अमृतसर, फरीदकोट और कपूरथला बाकी जिलों से पीछे हैं। बीती शाम तक विभिन्न जिलों में जमा लाइसैंसी हथियारों संबंधी मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में 90.61 फीसदी हथियार जमा हुए हैं। राज्य में कुल 3,75,508 हथियार हैं, जिनमें से 340243 जमा हो चुके हैं। जिला मोहाली नंबर एक पर है जहां 99.71 फीसदी हथियार जमा हो चुके हैं। इसके बाद तरनतारन जिला है, जहां 98.37 फीसदी हथियार जमा हुए हैं। 95.79 फीसदी हथियार जमा करवा कर नवांशहर जिला तीसरे नंबर पर है। सबसे पीछे अमृतसर जिला है, जहां 78.04 फीसदी हथियार जमा हुए हैं। इसके बाद कम हथियार जमा होने वाले जिलों में फरीदकोट और कपूरथला का नंबर आता है।
 

जिला    कुल हथियार  जमा हुए   फीसदी
अमृतसर  36717  28654 78.04
बरनाला 10976  9571   87.20
बठिंडा   25424  23648   93.01
फरीदकोट 14288  11883   83.17
फतेहगढ़ साहिब 7130  6364 89.26
फाजिल्का 13148  12256   93.22
फिरोजपुर    22430  21247 94.73
गुरदासपुर 15667  14443   92.19
होशियारपुर  12094  10347     85.55
जालंधर  16060  14267  88.84
कपूरथला  7086 6013  84.86
लुधियाना  33626  31599 93.97
मानसा 13657   11992   87.81
मोगा  26347  23609 89.61
मोहाली   7885   7862   99.71
श्री मुक्तसर साहिब 22029  20816 94.49
नवांशहर 3398 3255 95.79
पठानकोट  3635 3420 94.09
पटियाला   35029  32069  91.55
रोपड़   5035  4704   93.43
संगरूर 22505  21229   94.33
तरनतारन   21342  20995   98.37
कुल संख्या  375508 340243  90.61


    
    

   
     
          

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!