Edited By Kamini,Updated: 31 Mar, 2023 01:29 PM

तारनतारन में गुरुद्वारा से ड्यूटी से लौट रहे ग्रंथी पर बदमाशों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया।
तरनातारन (विजय): तारनतारन में गुरुद्वारा से ड्यूटी से लौट रहे ग्रंथी पर बदमाशों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने तेजधार हथियारों से ग्रंथी की टांग काट दी और अपने साथ ले गए, यही नहीं उन्होंने ग्रंथी के हाथ की उंगलियां भी काट दी।
कस्बा खडूर साहिब के सुखचैन सिंह (55) पुत्र शेर सिंह गत रात्रि 8 बजे के करीब ड्यूटी से घर लौट रहा था। उस समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए परिवारिक सदस्यों ने बताया कि रोजाना की तरह सुखचैन सिंह गांव बाणियां में ग्रंथी की ड्यूटी करके वापस आ रहा था। इस दौरान बदमाशों ने उसके ऊपर तेजधार हथियारों से वार कर दिया।
हमले में बदमाश ग्रंथी की टांग काट कर अपने साथ ले गए। हमले दौरान ग्रंथी के एक हाथ की उंगलियां भी काट दी गई। ग्रंथी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परिवारिक सदस्यों ने इंसाफ की मांग की है। इस संबंधी चक्की खडूर के इंचार्ज जतिंदर सिंह का कहना है कि उनके द्वारा मौके पर सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here