ठीक से चल न पाने वाले व्यक्ति ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम, बना रहस्य

Edited By Kamini,Updated: 22 Nov, 2024 11:56 AM

man s death remains a mystery

परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर उचित न्याय देने की मांग की है।

बटाला : डेरा बाबा नानक थाने के अधीन गांव साहपुर जाजन में एक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की खबर मिली है। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह (उम्र 35) पुत्र मक्खन सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक व्यक्ति राजविंदर सिंह के भाई बलविंदर सिंह और बहन जगजीत कौर ने बताया कि राजविंदर सिंह कल रोटी खाकर अपने घर के अंदर सो रहा था। आज सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो बहुत आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर राजमिस्त्री को बुलाया और ग्रिल काटकर अंदर देखा तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था।

दोनों भाई-बहन ने बताया कि करीब ढाई साल पहले एक हादसे के दौरान राजविंदर सिंह के कूल्हे टूट गए थे, जिस कारण वह वॉकर के सहारे चलता था। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वह पंखे से फंदा कैसा लगा सकता है। यह रहस्य बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर उचित न्याय देने की मांग की है। मौके पर पहुंचे डेरा बाबा नानक थाने के एस.एच.ओ. अमरजीत मसीह ने बताया कि मृतक राजविंदर सिंह के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिवार वालों के बायनों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!