Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Dec, 2022 06:35 PM
गोल्डी बराड़ को काबू करने वाले सी.एम. मान के बयान पर अकाली नेता मजीठिया ने प्रतिक्रिया दी है।
चंडीगढ़ : गोल्डी बराड़ को काबू करने वाले सी.एम. मान के बयान पर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने प्रतिक्रिया दी है। मजीठिया ने कहा है कि सी.एम. मान पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान का इस तरह का गुमराहपूर्ण बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। मजीठिया ने कहा कि सी.एम. मान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। क्या सी.एम. मान के बयान का सत्यापन पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. करेंगे।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड चल रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमरीका में गिरफ्तारी की खबरों के बाद पंजाब में कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। एक तरफ सी.एम. मान का यह बयान जारी करना कि गोल्डी बराड़ को अमरीका में गिरफ्तार कर लिया गया है और बहुत जल्द वह पंजाब लाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सी.एम. मान के इस बयान पर सवाल उठाए हैं। मजीठिया ने कहा कि उन्हें भी इस बात की खुशी होती अगर यह खबर में सच्ची होती। वहीं लारैंस के वकील ने भी गोल्डी बराड़ की गिफ्तारी की खबर को झूठा बताया है। उनका कहना है कि गोल्डी बराड़ की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ये सभी खबरें झूठी हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here